
रायपुर न्यूज़ धमाका /// शिक्षा विभाग में भी बड़ी संख्या में शिक्षकों के ट्रांसफर ऑडर निकल रहे हैं. सोमवार को 11 प्राचार्य व्याख्याता एवं शिक्षकों के ट्रांसफर की सूची जारी हुई. इनमे ज्यादातर स्वैच्छिक वाले हैं. वही दो दिन पहले दो दर्जन से अधिक शिक्षकों के आपसी ट्रांसफर के ऑडर जारी हुए. इसके आलावा अलग-अलग ट्रांसफर किए जा रहे हैं. इस पर शिक्षक संगठन भी नाराजगी जता चुके हैं. विधायकों की भी नहीं सुनी जा रही.ट्रांसफर पर बैन और समन्वय के नाम पर आए दिन हो रहे ट्रांसफर से दुसरे शिक्षकों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है. वहीँ शिक्षा विभाग के कामकाज पर भी सवाल उठा रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों ट्रासफर और मंत्रियों एवं विधायकों की अनुशंसाओं को दरकिनारे किए जाने को लेकर सत्ता पक्ष के आधा दर्जन विधायकों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सैकड़ों शिक्षक बैन खुलने का इंतजार कर रहे प्रदेश के सैकड़ों शिक्षक ट्रांसफर पर लगाए गए बैन के हटने का इंतजार कर रहे है. ट्रांसफर के लिए आवेदन लेकर पहुचने वाले आम शिक्षकों को शिक्षा मंत्री निवास एवं अधिकारीयों द्वारा बैन बात कहकर लौटा दिया जाता है

