मुंबई

क्रूज ड्रग्स केस : अनन्या पांडे और आर्यन खान की वाट्सअप चैट वायरल , चैट में NCB का जिक्र

मुंबई न्यूज़ धमाका ///  इस केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बाद अब अनन्या पांडे भी मुश्किलों में आ गईं हैं। NCB को ड्रग्स को लेकर हुई आर्यन और अनन्या पांडे की नई चैट्स मिली हैं। बता दें, इस चैट में आर्यन और अनन्या के बीच ड्रग्स की लेनदेन के साथ NCB का भी जिक्र हुआ है आर्यन और अनन्या के बीच की चौंकाने वाली चैट के स्क्रीनशॉट्स में से एक स्क्रीनशॉट ग्रुप चैट का भी है, जिसमें आर्यन को “कोकीन टुमॉरो” (कल कोकेन करेंगे) का ऑफर दिया गया था। वहीं, दूसरी चैट में आर्यन अपने दोस्तों को ‘NCB’ के नाम पर धमका भी रहे हैं। वॉट्सऐप चैट में आर्यन ने एक अचित कुमार नाम के पैडलर से थोक मात्रा में ड्रग्स खरीदने की बात की है। आर्यन ने अचित से 80 हजार रुपए की ड्रग्स मंगवाई थी। नई चैट जो सामने आई हैं उसमें पहली चैट के मैसेज जुलाई 2019 का है। इस चैट में अनन्या और आर्यन ड्रग्स पर बात करते दिखे, जिसे आर्यन ने weed बताया। इस पर अनन्या ने कहा कि इसकी बहुत डिमांड है।

आर्यन : मैं तुमसे चुप-चाप से ले लूंगा.

अनन्या : ठीक है

आर्यन : Weed?

अनन्या : यह आजकल डिमांड में है

आर्यन : मैं तुमसे सीक्रेटली ले लूंगा

अनन्या : ठीक है

अनन्या : मैं अब इस बिजनेस में हूं

आर्यन : तुम Weed लाई हो?

आर्यन : अनन्या

अनन्या : मुझे मिल रहा है

आर्यन : सुनो कल कोकीन लेते हैं
आर्यन : मैं तुम लोगों के लिए ला रहा हूं
आर्यन :‌ ‌BY NCB

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!