छतीसगढ़रायगढ़

ट्रेलर लूट का पर्दाफाश, तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख का माल जब्त

रायगढ़ न्यूज धमाका – खरसिया थाना क्षेत्र में हुई ट्रेलर लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ट्रेलर, स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन, नकदी और एक लोहे का चुड़ा बरामद किया गया है। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना रविवार रात की है, जब ट्रेलर क्रमांक CG 13 AX 3899 का चालक सफराज खान, कोयला खाली कर रॉबर्टसन रेलवे साइडिंग से अदानी माइंस लौट रहा था। इस दौरान ग्राम देहजरी के पास स्विफ्ट कार (CG 13 U 0557) में सवार चार युवकों ने ट्रेलर को रोका, चालक के साथ मारपीट की और ट्रेलर की चाबी, मोबाइल फोन व 2600 रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद आरोपी ट्रेलर लेकर फरार हो गए।

चालक की तत्परता से पुलिस को मिली जानकारी के बाद डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर नाकेबंदी कर भालूनारा कोल्ड स्टोर के पास ट्रेलर और आरोपियों को पकड़ लिया गया।

आरोपियों में शामिल हैं:

  • स्वर्णकार (21 वर्ष), निवासी नवापारा थाना छाल
  • तीन विधि संघर्षरत बालक (नाबालिग)

पुलिस ने अपराध क्रमांक 296/2025 धारा 309(6), 126(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी बालकों को बाल न्याय बोर्ड और वयस्क आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बरामद सामान में शामिल हैं:

  • लूटा गया ट्रेलर
  • स्विफ्ट कार
  • मोबाइल फोन
  • नकदी ₹2600
  • लोहे का चुड़ा
  • अन्य वस्तुएं
    (कुल अनुमानित मूल्य ₹30 लाख)

एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश, एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन और निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जगेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक योगेन्द्र सिदार, सत्य नारायण सिदार की भूमिका सराहनीय रही।

इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से न केवल एक बड़ी लूटपाट की घटना सुलझी, बल्कि पीड़ित को उसका पूरा सामान भी वापस मिल सका।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!