छत्तीसगढरायपुर

रायपुर के नगर निगम में रोज करेंगे फागिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव वार्डों में मच्छरों के प्रकोप को खत्म करने के लिए

रायपुर न्यूज़ धमाका ///  रायपुर शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर रायपुर नगर निगम अब रोज वार्डों की नालियों में जमे पानी को हटाने के साथ ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, फागिंग अभियान चलाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की मासिक समीक्षा बैठक लेकर शहर में मच्छरों के प्रकोप को खत्म करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दिए है। स्वास्थ्य अधिकारी और सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि शहर को मच्छर मुक्त बनाने के लिए सभी दस जोनों में रोज मानिटरिंग करते हुए सघन अभियान चलाए। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने बताया कि शहर में मच्छरों के प्रकोप को खत्म करने के लिए 70 वार्डों में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट, फागिंग अभियान चलाया जा रहा हैं ।

इसके लिए सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा गया है कि शहर को मच्छर मुक्त बनाने के लिए जोन स्तर पर रोज मानिटरिंग करते हुए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, फागिंग के साथ नालियों की सफाई के लिए सघन अभियान चलाए।वर्तमान में शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने लगातार कोशिश की जा रही है।सफाई कामगारों को ईमानदारी से वार्डों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने कहा गया है।उनकी रोज वार्डों में उपस्थिति की जांच भी कर रहे है ताकि सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त हो सके।

निगम के प्रभारी स्वाथ्य अधिकारी विजय पांडेय ने बताया कि शहर में मच्छरों के प्रकोप को खत्म करने के लिए ठहरे हुए पानी, कूलरों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव, फागिंग करने का काम निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कर रही है। कुछ कमियां है जिसे दुरूस्त किया जा रहा है।आम लोगों से भी अपील की जा रही है कि मच्छर को पनपने न दे।घरों में रखे कूलर का पानी निकलवाकर उसे खाली व सूखाकर रखे। खुले नालियों की वजह से मच्छर तेजी से पनप रहे है। इन नालियों को ढंकने की योजना निगम ने बनाई गई है। जल्द ही इस पर काम किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!