
जबलपुर, न्यूज़ धमाका /// जनवरी में बिजली कर्मचारी फिर से हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। अपनी मांगों पर फैसला नहीं होने से इस बार कर्मचारी खफा है। उनका कहना है कि दीपावली के पहले हुई हड़ताल में थोड़ी रियायत दी गई थी लेकिन इस बार पूरी तरह बहिष्कार होग बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप की जाएगी। कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा जिससे बिजली व्यवस्स्था पूरी तरह पटरी से उतर जाएगी। इस संबंध में यूनाइटेड फोरम फार एम्पलाइज यूनियन की बैठक भोपाल में हुई। जिसमें शामिल हुए जबलपुर से संयोजक एसके पचौरी ने यह जानकारी दी जाएगी ।
उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने अगस्त माह में आश्वासन दिया था कि बिजली कर्मियों की सभी मांगों पर विचार होगा, और उन्हें माना जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। 3 माह बाद भी कोई चर्चा तक नहीं की जा रही है। जबकि उस समय उन्होने केवल एक माह ही मांगा था। यही कारण है कि प्रांतीय कार्यकारिणी में निर्णय लिया गया कि जनवरी माह में बिजली कर्मी हड़ताल पर जा सकते हैं और यह हड़ताल निर्णायक होगी। बैठक में अवधेश दीक्षित, राजेश श्रीवास्तव, ब्रज विश्वकर्मा, गुलाब राजपूत, कपिल कुशवाहा आदि शामिल होने गए थे।
दीपावली के पहले हुई हड़ताल: बिजली कर्मियों ने दीपावली के ठीक पहले काम का बहिष्कार कर सरकार को हिला दिया था। उस वक्त जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं किया गया था लेकिन इस बार पहले दिन से ही कर्मचारी काम का पूरी तरह से बहिष्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो जाएगी।



