छतीसगढ़जगदलपुर

बस्तर में सड़क निर्माण के लिए रेत लेकर जा रहा था टिप्पर, आग लगने गाड़ी जलकर खाक

बस्तर में सड़क निर्माण के लिए रेत लेकर जा रहा था टिप्पर, आग लगने गाड़ी जलकर खाक

जगदलपुर न्यूज धमाका – दरभा इलाके में सड़क निर्माण के दौरान एक टिप्पर वाहन आग लगने से जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा कि यह वाहन कोलेंगे कांदानार सड़क निर्माण के लिए रेत लेकर आ रहा था. अचानक टायर फटने के कारण वाहन में आग लग गई.

दरभा थाना क्षेत्र का यह इलाका एक समय घोर नक्सल प्रभावित रहा है. हालांकि अब यह इलाका पूरी तरह से नक्सल मुक्त है. वर्तमान में यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. यह इलाका संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. आग लगने से टिप्पर वाहन जलकर खाक हो गया. वाहन के ड्राइवर ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!