छतीसगढ़बलरामपुर

भाजपा नेता के बेटे की मौत : खेलते समय कार चालक ने रौंदा, आरोपी गिरफ्तार  

Dead child Swatantra Singh Deo

बलरामपुर न्यूज धमाका – भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के बेटे की मौत हो गई। कॉलोनी में खेलते समय कार चालक ने रौंद दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव का बेटा स्वतंत्र सिंह देव (7) बलरामपुर में अपनी बुआ के यहां गया हुआ था। वह घर के बाहर कॉलोनी में खेल रहा था। इस दौरान एक कार चालक ने उसे रौंद दिया। 

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 

परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां से उसे बिलासपुर अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। सात साल के बच्चे की मौत से घर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। 

आरोपी कार चालक गिरफ्तार 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!