

लखीमपुर खीरी न्यूज़ धमाका /// निघासन कोतवाली में स्कूल गई तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं हैं. परिजनों ने तलाश करने के बाद जब लड़की नहीं मिली तो देर शाम पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्राओ की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने तीनों छात्राओं की फोटो जारी किया है.अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका है और न ही लड़कियों के गायब होने के पीछे की वजह का पता ही लग पाया है. तीनों घर से स्कूल के लिए निकली छात्राएं जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं, तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.कक्षा 9 की तीन छात्राएं सुबह स्कूल के लिए निकली थीं, जो घर नहीं लौटी, उनके माता-पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है




