छत्तीसगढकोंडागांव

07 माह पूर्व जहॉ, नक्सलियों ने की आगजनी , उसी धुर नक्सल प्रभावित ग्राम कुंए में पुलिस द्वारा कराया गया व्हालीवॉल स्पर्धा का आयोजन, होनेहेड ने मारी बाजी

14 टीमों में ग्राम होनहेड़ ने प्राप्त किया प्रथम स्थान। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विजेता टीमों को पुरूस्कार वितरण कर दी बधाई।
07 माह पूर्व जहॉ, नक्सलियों ने आगजनी की थी, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने वहीं पहुॅचकर कराया पारंपरिक आदिवासी नृत्य, गायन एवं खेल का आयोजन।

सामुदायिक पुलिसिंग आमचो पुलिस, आमचो संगी अभियान के तहत् ग्राम कुएं में 29 सितम्बर 2021 को व्हालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें कुएंमारी क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। धुर नक्सल प्रभावित ग्राम कुएं, कुमुड़, मिड़दे, होनहेड़, खाले चंदेली, उपर चंदेली, उमरादाह, सिन्दुरमेटा, कुदालवाही, माड़गांव, भण्डारपाल, चेरबेड़ा, बेड़मामारी, रावबेड़ा, गिरगोली, उपरबेदी की 14 टीम प्रतियोगिता में भाग लिये। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कोंडागांव देवचंद मातलम, कलेक्टर कोण्डागांव पुष्पेन्द्र मीणा, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी, रक्षित निरीक्षक कोण्डागांव मनीश राजपूत एवं समस्त विभाग के अधिकारी गण सम्मिलित हुए।

इसी साल मार्च में नक्सलियों ने मचाया थ उत्पात – 25 मार्च 2021 को ग्राम कुएं में रोड निर्माण कार्य में लगे वाहनों एवं मषीनों को माओवादियों द्वारा आगजनी कर क्षति पहुंचाया गया था, 07 माह बाद उसी जगह पर पुलिस एवं प्रषासन के द्वारा खेल आयोजन एवं पारंपरिक आदिवासी नृत्य के कार्यक्रम में आसपास ग्रामीण क्षेत्र के जनता का बड़ी संख्या में स्वस्फूर्त शामिल होना, क्षेत्र की बदलती तस्वीर बयां करती है।

व्हाली वाल स्पर्धा में लिये 14 टीमों ने भाग – व्हालीवॉल प्रतियोगिता में 14 टीम में से प्रथम स्थान ग्राम होनहेड, द्वितीय स्थान ग्राम रावबेड़ा तथा तृतीय स्थान ग्राम खाले चंदेली ने प्राप्त किया। विजेता टीम को 5001 रूपये एवं शील्ड, उप विजेता टीम को 3001 रूपये एवं शील्ड एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 2001 रूपये एवं शील्ड से तथा बेस्ट बुस्टर, बेस्ट शॉटर, बेस्ट सर्विसर, बेस्टर डिफेंडर को व्यक्तिगत रूप से तथा नृतक दल को 5000 रू. से जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लिये प्रत्येक टीम एवं दर्षक के रूप में उपस्थित युवाओं को खेल सामाग्री एवं जर्सी, नेकर वितरण किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!