छत्तीसगढकोंडागांव

कुधूर एवं तुमड़ीवाल में जनसमस्या शिविर का आयोजन तुमड़ीवाल में 136 एवं कुधूर में मिले 96 आवेदन

ब्लॉक के दूरस्थ पहुंचविहीन और संवेदनशील ग्रामों में पहुंच रहा प्रशासन, लगाई जा रही जन समस्या निवारण शिविर

जिले के संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को जानकर निराकृत करने के उद्देश्य से कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर इन क्षेत्रों में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत् गुरूवार को तुमड़ीवाल तथा शुक्रवार को कुधूर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। तुमड़ीवाल में आयोजित शिविर में आये ग्रामीणों के द्वारा 136 मांगों के एवं 01 शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा नवीन राशनकार्ड निर्माण एवं सदस्यों के नाम जोड़ने, पेंशन केे लिए, बेड़मा में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने एवं तालाब निर्माण, बेड़मा एवं आदापाल में हैण्डपम्प की मांग, हड़ेली से बेड़मा में चार पुलों का निर्माण तथा 06 फौती प्रकरण प्राप्त हुए।

बेडमा में पांच साल से शिक्षक गैरहाजिर – प्राथमिक शाला बेड़़मा में पांच वर्षों से शिक्षक की अनुपस्थिति के संबंध में ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई। इनमें से 81 प्रकरणों का तुरंत निराकरण किया गया वहीं शेष का जल्द ही निराकरण कर दिया जायेगा। शिविर में टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई थी। जहां 68 लोगों का टीकाकरण किया गया। कुधूर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 29 राशन कार्ड बनाने एवं सदस्यों के नाम जुड़वाने, 01 आवेदन विद्युत लाईनों के विस्तार हेतु, 05 पेंशन की मांग हेतु, 02 हैण्डपम्पों की मांग, 08 पुलिया निर्माण, आधारकार्ड निर्माण हेतु 06, उप स्वास्थ्य केन्द्र में सोलर पम्प हेतु 01 तथा फौती नामांतरण के लिये 03 आवेदन प्राप्त हुए।

65 प्रकरणों का मौके पर ही हुआ निवारण– इनमें से 65 प्रकरणों का तुरंत निराकरण किया गया। इस दौरान 40 लोगों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण भी करवाया गया। ज्ञात हो कि इसके तहत् 30 अक्टूबर को बेचा, 31 अक्टूबर को कड़ेनार, 01 नवम्बर को पेरमापाल, 02 नवम्बर को हड़ेली एवं 03 नवम्बर को रेंगागोंदी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जायेंगे। इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा तुरंत निराकरण का प्रयास किया जायेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!