छत्तीसगढकोंडागांव

टीकाकरण पर गंभीर है जिला प्रशासन, अनुपस्थित 154 कर्मचारियों का काटा गया एक दिन का वेतन

जिले में टीकाकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा दिये गये आदेशानुसार टीकाकरण अभियान के दौरान अनुपस्थित अथवा कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् 27 अक्टूबर को 49, 28 अक्टूबर को 45 एवं 29 अक्टूबर को 60 अधिकारी-कर्मचारियों को टीकाकरण कार्य में अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक दिवस का वेतन की कटौती की गई है। कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को टीकाकरण कार्य में सहयोग करते हुए लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक लाने एवं लोगों में जागरूकता प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है।

ऐसे कर्मचारी रहे गैर मौजूद – अनुपस्थित पाये जाने वाले कर्मचारियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, मितानिन, वनरक्षक, रोजगार सहायक, सचिव, पटवारी, सीएसी, सुपरवाईजर, आरएईओ, एआरईओ शामिल हैं। लगातार प्रशासनिक नोडल अधिकारियों का दल सभी टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचकर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्था एवं जागरूकता प्रसार के लिये किये जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!