राजनांदगांवछत्तीसगढ

राजनांदगांव किसान दंपती हत्या के आरोपी गिरफ्तार

पकडे गए आरोपी 

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// घुमका के करेला में हरियाणा के किसान दंपती की हुई हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महावीर जाट के पुराने नौकर महेंद्र यादव (25) को गिरफ्तार किया है। जिसने अपने साथी लोकेश उइके (18) के साथ मिलकर महावीर और मीनाक्षी जाट की हत्या की है।हत्या के बाद आरोपी महेंद्र और लोकेश शहर के रैन बसेरा में छिपे हुए थे। जहां से पुलिस ने उन्हें शुक्रवार रात ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महेंद्र महावीर के फार्म हाउस में काम करता था, पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि उसे 5 महीने की 35 हजार रुपए सैलरी नहीं दी गई और काम से निकाल दिया गया। अपनी सैलरी के रुपए मांगने ही वह घटना वाली रात फार्म हाउस में गया था, जहां महावीर की पत्नी मीनाक्षी ने उसे डांटकर चले जाने के लिए कह दिया, उसने पहले लोहे की पाइप से मीनाक्षी के सिर पर में ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी, फिर खेत के हिस्से से लौटे महावीर जाट की भी इसी तरह हत्या कर दी। हत्या के बाद फरार हो गए।

एसपी डी. श्रवण ने प्रेसवार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। जहां मृतक महावीर जाट के परिजन, छग हरियाणा समाज के सदस्य और उसका पार्टनर भी मौजूद था। उन्होंने बताया कि आरोपी महेंद्र की कोई भी सैलरी बकाया नहीं थी, हर महीने उसे 7 हजार की तनख्वाह पर रखा गया था, तनख्वाह भी समय पर दिया गया। जिसकी पूरी लिखा पढ़ी भी मौजूद है, महेंद्र पर उन्हें चोरी की आशंका थी, जिसके चलते काम से निकाला। तब भी उसे 1 हजार अतिरिक्त दिया था।आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को मोबाइल फोन के लोकेशन अहम मदद की। आरोपी महेंद्र का मोबाइल फोन हत्या के दौरान चालू था।

टावर डंप में पुलिस को एक्टिव मोबाइल की जानकारी ली। सर्च करने पर पता चला कि उक्त मोबाइल नंबर नगपुरा तक एक्टिव रहा, इसके बाद शहर में भी लोकेशन मिली। लेकिन शहर आते ही फोन बंद हो गया। इसी नंबर के आधार पर पुलिस महेंद्र यादव तक पहुंची। महेंद्र पहले भी रैन बसेरा में रुका करता था। आरोपी महेंद्र यादव ने पहले महावीर जाट का ट्रैक्टर भी चुराया था, जिसे फार्म हाउस से चुराकर उसने नगपुरा में छोड़ दिया था। उक्त ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया था। वहीं महावीर के पार्टनर ने पुलिस को बताया कि महेंद्र बाइक चोरी भी कर चुका है। इसके अलावा खेत से चना चुराकर भी बाहर बेच दिया करता था। जिससे परेशान होकर उसे काम से निकाला। महेंद्र का फार्म हाउस में काम करने वाली एक महिला से भी संबंध था।पुलिस ने किसान दंपति की हत्या का मामला 30 घंटे में ही सुलझा लिया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!