छत्तीसगढकोंडागांव

10 लाख की तेंदुआ की खाल बेचने ग्राहक तलाषते 01 आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे का लाभ लेकर भागने में हुआ सफल, पुलिस का दावा शीघ्र ही शिकंजे में होगा दूसरा आरोपी भी

जप्त तेंदुआ की खाल की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रूपये। वाहन चेंक करते समय पकड में आयें आरोपी। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा अवैध गांजा के तस्करी में कार्यवाही करने के लिये निर्देषित दिया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्षन व अनुविभागीय अधिकारी मणिषंकर चन्द्रा के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी फरसगांव हरिनंदन सिंह के नेतृत्व में 29 अक्टूबर को थाना फरसगांव पुलिस स्टाफ द्वारा थाना के सामने वाहनों की जांच की कार्यवाही की जा रही थी। मुखबीर सूचना मिली कि एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति पीले रंग की बोरी में तेंदुआ का खाल रखकर बिक्री करने के लिये बडेडोगर मोड़ एनएच-30 पर फरसगांव के पास ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे है। सूचना पर तत्काल फरसगांव पुलिस स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंच रेड कार्यवाही किया गया ।

पुलिस देख जंगल की ओर भागे आरोपी – संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस को देख बोरी लेकर जंगल की ओर भागने लगे जिसे दौड़ाकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पकडा गया तथा 01 व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके पर पकडे गये व्यक्ति से नाम, पता पूछने पर अपना नाम सुरूज लाल नेताम पिता दुवारूराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सिलाटी, नयापारा, थाना धनोरा, कोण्डागांव होना बताया।

तलाशी में बोरी से निकली तेन्दुआ की खाल – उक्त व्यक्ति के पास से बरामद पीले रंग की बोरी की तलाषी ली गयी। तलाषी लेने पर बोरी के अंदर वन्य प्राणी तेंदुआ का खाल रखना पाया गया। आरोपी के कब्जे से बरामद वन्य प्राणी तेंदुआ का खाल व मोटर सायकल की जप्ती की गयी।

10 लाख कीमती की है तेंन्दुआ खाल – जप्त तेंदुआ के खाल का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रूपये है। आरोपी सुरूज लाल नेताम को धारा 09, 39(ख), 51, 52 वन्यजीव प्राणी संरक्षण अधि. 1972, व 03 लोक. सम्पत्ति का नुकसान निवा0 अधि0 एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

टीम में सामिल रहे ये – उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रमोद कतलम, उप निरीक्षक प्रहलाद यादव, आसमन मरकाम,घासुराम मरकाम, पंचुराम मरकाम, अजरंग बघेल की भुमिका महत्वपूर्ण रही। 06 माह पूर्व ही थाना कोण्डागांव क्षेत्र में इस तरह के तेंदुआ खाल तस्करों के उपर 02 कार्यवाही किया जाकर 03 आरोपियों को तेंदुआ खाल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!