
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण के लिष्े नवम्बर 2021 से मार्च 2022 तक समय-सारणी निर्धारित किया गया है। उक्त संबंध में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कोण्डागांव में 15 नवम्बर 2021 से जनपद पंचायतों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों का 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के कुल 96 जनपद पंचायत सदस्यों का 05 बैच में प्रशिक्षण आयोजन कर पंचायत राज अधिनियम 1993 के नियमों एवं शासकीय योजनाओं के बारे प्रशिक्षण दिया जावेगा।
मास्टर टेªनर्स पारस व अनुराधा देगे प्रषिक्षण – इसके लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा एवं डीडी पंचायत बीआर मोरे के निर्देशन में ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान निमोरा द्वारा प्रशिक्षित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स पारस कुमार मानिकपुरी एवं अनुराधा मेश्राम, संकाय सदस्य एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा। उसी अनुक्रम में जिले के ग्राम पंचायतों के 383 सरपंचों का आधारभूत प्रशिक्षण 20 दिसम्बर 2021 से प्रारम्भ किया जावेगा।
जिले 4789 वार्ड पंचों को भी मिलेगा प्रशिक्षण – जिले के 05 जनपद पंचायत संसाधन केन्द्रों में जनपद पंचायत कोण्डागांव के 1542, माकड़ी के 887, फरसगांव के 872, केशकाल के 795 एवं बड़ेराजपुर के 693 को मिलाकर कुल 4789 वार्ड पंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 55 बैचों में जनपद पंचायत के संकाय सदस्य एवं वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षित किया जावेगा।
