रायपुरछत्तीसगढ

नौजवानों को मिले रोजगार,यही है कांग्रेस सरकार का विचार:- मंत्री कवासी लखमा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को बधाई दी. साथ ही लखमा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की नीतियों को फिर सम्मान मिला है. स्टार्टअप्स ईकोसिस्टम के विकास के लिए छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया. ये मुख्यमंत्री की बेहतर सोच की वजह से छत्तीसगढ़ को सम्मान मिल रहा है.

उद्योग में कार्यरत नौजवान बेहतर काम कर रहे हैं. भूपेश सरकार की नीति को काफी पसंद किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रदेश की जनता को बधाई दी. एथेनॉल को लेकर मिली अनुमति पर मंत्री लखमा ने कहा कि काफी दिनों से मुख्यमंत्री इस प्रयास में थे कि एथेनॉल बनाए जाने की अनुमति मिल जाए.

अब मिल गई है. जल्द ही एथेनॉल बनाए जाने की दिशा में काम होगा. यहां के नौजवानों को रोजगार मिले. सरकार का यही विचार है. कांग्रेस सरकार जनता के हित में फैसले लेती है. भारत सरकार के राजनीतिक दुर्भावना की वजह से अनुमति मिलने में काफी देर हो गई. कोयले की कमी को लेकर उद्योग मंत्री कवासी लखमा केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखेंगे.

मंत्री लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार केंद्रीय कोयला मंत्री से चर्चा कर रहे हैं, हम भी उन्हें पत्र लिखने वाले हैं कि कोविड के समय में छत्तीसगढ़ ने विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन की सप्लाई की. ठीक उसी तरह केंद्र सरकार भी ये विचार करें कि कोयले की वजह से यहां के उद्योगों पर कोई प्रभाव न पड़े.

वहीं लखमा ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के सांसदों से कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर छत्तीसगढ़ की जनता की मदद करें, भारत सरकार को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए. राजनीति से हटकर इस पर विचार किया जाना चाहिए.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!