नई दिल्ली

भारत में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आई,पिछले 24 घंटो में 60 दिन में मरीजों की संख्या एक लाख के नीचे

न्यूज़ धमाका :- भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,915 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,31,045 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 60 दिन बाद एक लाख के नीचे आ गई।   

कोरोना वायरस की तीसरी लहर में अब संक्रमण कम हो गया है लेकिन मौत की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, गिरावट भी दर्ज की जा रही है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद हाल में कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए हैं। वहीं, सामान्य रूप से कामकाज भी शुरू हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटो में 180 और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,14,023 हो गई।देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 92,472 है, जोकि अब तक दर्ज किए गए कुल मामलों के 1% से भी कम है। वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,77,70,25,914 डोज लगाई जा चुकी हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!