मुंबईमनोरंजन

एक्ट्रेस के घर चोरी:सोनम कपूर के ससुराल में हुई चोरी, चोरों ने 1.41 करोड़ की ज्वेलरी और नकदी चुराई

मुंबई न्यूज़ धमाका // सोनम कपूर के नई दिल्ली स्थित घर चोरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरो ने उनके घर से करीबन 1.41 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और नकदी चुराई है। सोनम की सास अपने मैनेजर रितेश गौरा के साथ जाकर तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने दबाया हुआ था। वहीं पुलिस ने एक स्पेशल जांच टीम बनाई है।

23 फरवरी को दर्ज कराई शिकायत
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सोनम कपूर का ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है। यहां पर उनकी सास सरला अहूजा अपने बेटे हरीश अहूजा और बहू प्रिया अहूजा के साथ रहती हैं। सरला ने 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंच कर घर से नकदी और 1.41 करोड़ के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सरला अपने मैनेजर रितेश गौरा के साथ थाने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को अलमारी चेक किया था तो सारा सामान वहीं रखा हुआ था।

फॉरेंसिक टीम की मदद लेगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि घर में करीब 25 नौकर व 9 केयर टेकर है। हम सभी से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं पुलिस फॉरेंसिक टीम की भी मदद लेने की सोच रही है। पुलिस पिछले साल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा अपने चाचा सुनील के साथ कैलिफोर्निया में रहते हैं। आंनद के परिवार का सांई एक्सपोर्ट नाम की कपड़ों की कंपनी है।

सिलाई से शुरू किया था काम
सरला अहूजा साल 1961 में लेडीज गारमेंट्स की सिलाई करती थीं। एक बार उन्होंने लेडीज कपड़ा सिला था। ये कपड़ा किसी ग्राहक को बहुत पसंद आया था। बताया जा रहा है कि उस ग्राहक ने चार लेडी गारमेंट्स और सिलवाए। इसके बाद सरला अहूजा का कपड़ों का बिजनेस चल पड़ा। आज उनका पूरे विश्व में कपड़ों का बिजनेस है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!