सुकमाछत्तीसगढ

महिला कमांडो ने बताया कि अब जिले के अंदरूनी इलाको में कैसे हालात बदल रहे,सीएम ने कहा-ग्रामीण व महिलाएं पुलिस पर कर रहे विश्वास

सुकमा,न्यूज़ धमाका :- पिछले तीन सालों में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि जो वर्दी के प्रति भय का वातावरण था वो अब सुरक्षा में तब्दील हो गया है। अंदरूनी इलाको में सड़क बनी है वो हमारे आने-जाने के लिए है। और जो कैंप खुले है वो हमारे हित के लिए है और ये वर्दीधारी जवान हमारी सुरक्षा के लिए है ये बड़ा बदलाव आया है। उक्त बाते दुर्गा फाइटर की कमांडो से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही।

मंगलवार को भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस लाइन में आफिसर मेस का उद्धघाटन किया उसके बाद वहां सहायक आरक्षक के परिजनों व दुर्गा फाइटर की कमांडो से मुलाकात की। दुर्गा फाइटर की महिला कमांडो ने बताया कि अब जिले के अंदरूनी इलाको में कैसे हालात बदल रहे है। ग्रामीण व महिलाएं पुलिस पर विश्वास कर रहे है।

साथ ही हम लोगो को भी काफी अच्छा महसूस कर रहे है क्योंकि हम लोग सिर्फ ऑफिस ड्यूटी ही कर रहे थे लेकिन अब डीआरजी जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहते है। वही आरक्षकों के परिजनों ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उसके बाद आरक्षकों के बच्चो ने सीएम का गुलाब फूल से स्वागत किया और परिजनों ने उपहार तोर पर भेंट दी। साथ ही कमांडो ने मुख्यमंत्री के साथ फ़ोटो खिंचवाई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!