मनोरंजन

मीरा राजपूत ने दुबई में अपनी गर्ल गैंग के साथ किया धमाल, शेयर की सोशल मिडिया पर शानदार तस्वीरें

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बीते दिनों दुबई में वेकेशन मनाने गई थीं। जहां उन्होंने अपनी गर्लगैंग के साथ काफी मस्ती की। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अब अपने शानदार ट्रिप की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में मीरा ने अपनी छुट्टियां की कई फोटोज साझा की है। दुबई में जहां उन्होंने जमकर धमाल मचाया है। साथ ही स्काई डाइविंग का एक्सपीरियंस किया। जिसकी फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

स्काई डाइविंग की फोटोज की शेयर

मीरा राजपूत ने स्काई डाइविंग की कई फोटोज शेयर की है। कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा।’ तस्वीरों में मीरा दोनों बाहें फैलाए नजर आ रही हैं। साथ ही उनके साथ स्काई डाइविंग इंस्ट्रक्टर भी दिख रहा है।

ऑफ शोल्डर आउटफिट में आई नजर

वहीं मीरा राजपूत ने नियॉन कलर का ऑफ शोल्डर आउटफिट में तस्वीरें शेयर की। इस फोटो में देखा जा सकता है कि मीरा बुर्ज खलीफा में समय बीता रही हैं। मीरा के इस लुक्स की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘पानी पूरी लग रही हो।’

दो बच्चों के माता-पिता है मीरा-शाहीद

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को गुड़गांव के एक गुरुद्वारे में हुई थी। उनकी वेडिंग में सिर्फ करीबी दोस्त और परिजन शामिल थे। दोनों ने 26 अगस्त 2016 को मिशा नाम की एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। सितंबर 2018 में अपने दूसरे बच्चै जैन का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करे तो शाहिद को आखिरी बार फिल्म जर्सी में मृणाल ठाकुर के साथ देखा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!