कोरबाछत्तीसगढ

बीवी को कहा था मेरे लिए शराब रखना, बीवी ने पी ली सारी शराब, पति ने बेल्ट से पीटा फिर …..

कोरबा न्यूज़ धमाका /// छिंदकोना गांव में निवासरत जीरोन किस्पोट्टा अपनी पत्नी प्रेमा किस्पोट्‌टा के साथ रहता था। दोनों शराब पीने के आदी थे। इसलिए ज्यादातर समय दोनों साथ में ही शराब पीते थे। प्रेमा घर पर ही शराब बना लिया करती थी। कुछ शराब को वह बेचा भी करती थी। शनिवार को भी प्रेमा ने घर में शराब बनाई थी। इस पर पति ने उससे कहा था कि रात को लौटूंगा तो शराब पीऊंगा। मेरे लिए शराब बचाकर रखना। मैं काम पर जा रहा हूं।

लेकिन बीवी ने उसके पीने के लिए शराब नहीं बचाई थी। बल्कि वह खुद ही शराब के नशे में थी। जीरोन समझ गया कि पूरी शराब खुद प्रेमा पी गई है। इस बात पर उसने बेल्ट से पीट-पीटकर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला घर के बाहर ही ठंड में पड़ी रही। अगले दिन सुबह उसकी लाश मिली। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। इस इलाके में काफी ठंड है। आशंका है कि ठंड और मारपीट में ज्यादा घायल होने की वजह से उसकी जान चली गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!