छतीसगढ़रायपुर

प्रदेश में मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो और 19 में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल,

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत सभी संभागों के जिलों में बीते दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज मंगलवार को 11 जिलों में अगले तीन घंटो लिए यलो और 19 जिलो के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट (CG Weather Update):

मौसम विभाग ने प्रदेश के बलौदा बाज़ार, बेमेतरा, जंजगीर चांपा, कबीरधाम, बिलासपुर, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

वहीं बालोद, बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, नारायणपुर, सुकमा, सूरजपुर, सरगुजा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, हैवी रेन फॉल यानि तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

बलौद में स्कूल और बस स्टैंड में जलभराव

बीते दिन सोमवार को भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई. लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते बालोद में बाढ़ के हालत बन गए हैं. जिले के स्कूलों और बस स्टैंड में जलभराव की समस्या देखने को मिली. बस स्टैंड में 3 फीट तक पानी भर गया. इस जलभराव ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है. वहीं स्कूलों में भी लगातार बारिश के चलते जलभराव होने के कारण बच्चों को छुट्टी दे दी गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!