
विदिशा न्यूज़ धमाका // लगभग 150 बकरियों को लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में क्लीनर समेत लगभग 40 बकरियों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रक में तय क्षमता से अधिक लगभग 150 बकरियों को ठूस-ठूस कर ले जाया जा रहा था. पूरा मामला विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि ट्रक शिवपुरी से बकरियों को लेकर हैदराबाद जा रहा था, तभी सिरोंज-भोपाल मार्ग पर कांकर खेड़ी गांव के पास ट्रक की रफ्तार अधिक होने कारण ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्रक अनियंत्रित होकर पटल गया. इस हादसे में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं लगभग 40 बकरियों की भी मौत हुई है. घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया.
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हेल्पर के शव को पास्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. साथ ही ट्रक और मृत बकरियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा और जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.




