रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

एटीएम तोड़कर रकम निकालने के फ़िराक में था चोर , पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका ///मंदिर हसौद की बस्ती में पंजाब नेशनल बैंक के ATM में ये वारदात हुई। चोर यहां बड़े आराम से मशीन को लगभग खोल चुका था। आमतौर पर ऐसी मशीनों में सिक्योरिटी अलार्म भी जुड़ा होता है, लेकिन यहां किसी तरह का अलार्म नहीं बजा। अगर पुलिस सही वक्त में आरोपी को नहीं देखती तो शायद ATM में रखे लाखों रुपए लेकर चोर फरार हो जाता।

मंदिर हसौद इलाके की सुनसान सड़क पर रात के अंधेरे में यह चोर मशीन तोड़कर रुपए निकालने की ताक में था, इसी दौरान सड़क पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौजूद थी। पुलिस की नजर ATM के भीतर तोड़फोड़ करते चोर पर पड़ गई और फौरन टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश को पुलिस ने दबोचा तो कहने लगा कि वह बस कुछ देख रहा था, इधर-उधर की बातें करने लगा। चोर ने एटीएम का अगला हिस्सा उखाड़ लिया था। कुछ देर में ही वो रुपए की ट्रे तक पहुंच जाता लेकिन उससे पहले पकड़ा गया। जब थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह ATM में चोरी करने ही घुसा मगर पकड़ा गया।

गिरफ्तार शख्स का नाम प्रीतम कुशवाहा है। प्रीतम मूलतः सागर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह रायपुर अक्सर आता जाता रहा है, आम दिनों में मजदूरी का काम करता है और मौका मिलने पर एटीएम से रकम चुराकर MP भाग जाता था। पुलिस को शक है कि इसने पहले और भी चोरियों को अंजाम दिया होगा। इसे लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!