कोंडागांव

सेवा निवृत्त उप निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई विदाई

छतीसगढ़ न्यूज़ धमाका

आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डगांव में पदस्थ 01. उप निरीक्षक सन्तू राम पोयाम, 02, उप निरीक्षक शेखर लाल कश्यप को 31 अगस्त को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए, जिन्हें औपचारिक विदाई दी गई। सन्तूराम पोयाम दिनांक 13.12.1978 को आरक्षक जीडी के पद में भर्ती होकर जिला बस्तर, बीजापुर, कांकेर, दन्तेवाड़ा एवं कोण्डागांव के विभिन्न थानों में पदस्थ होकर इसी प्रकार शेखर लाल कश्यप दिनांक 01.03.1981को आरक्षक के पद पर भर्ती होकर बस्तर, बिलासपुर, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा एवं कोण्डागांव के विभिन्न थानों में पदस्थ होकर पूरी ईमानदारी व लगन से कार्यरत रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सेवा निवृत्त उप निरीक्षक सन्तू राम पोयाम एवं शेखर लाल कश्यप को उनके परिजनो की उपस्थिति में शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई तथा सन्तू राम पोयाम एवं शेखर लाल कश्यप को सेवा अवधि में उनके द्वारा किये गये कार्याे की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की गई । सेवा निवृत्ति उपरान्त प्राप्त होने वाली सम्पूर्ण देय स्वत्वों के त्वरित निराकरण कर यथाशीध्र भुगतान करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिये गये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!