कोंडागांव

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित हुआ भव्य कवि सम्मेलन’

छतीसगढ़ न्यूज़ धमाका

छत्तीसगढ़ राज्य से मधु तिवारी ने किया काव्य पाठ माधव साहित्य सम्मान से कलमकार मधु तिवारी सम्मानित टीम अपना साहित्य संगम संस्थान द्वारा जग के स्वामी प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म दिवस पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ’छलिया रंग-कवियों के संग’ में काव्य मनीषियों द्वारा काव्य पाठ के समुद्र में तीन घंटे से अधिक देर तक सभी गोते लगाते रहे । इस पावन पर्व के पावन काव्योत्सव में संपूर्ण भारत के बेहतरीन कलमकार शामिल होकर इस काव्योत्सव में चार चांद लगा दिये। स्वदेश कुशवाहा, अनुराग शुक्ला अल्फ़ाज़, राजेश तिवारी मक्खन के द्वारा अद्भुत और बेहतरीन संचालन किया गया। प्रथम बार किसी कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कर रहे मध्यप्रदेश प्रभारी और युवा कवि स्वदेश कुशवाहा के कुशल संयोजन में यह कवि सम्मेलन अपनी गहरी छाप छोड़ गया । इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष झुंझार सिंह परमार टीम अपना राष्ट्रीय प्रमुख, युवा कवि, बाड़मेर, राजस्थान मुख्य अतिथि डॉ देबीलाल मिश्रा सहायक प्रोफेसर, स्तंभकार, रेनशॉ विष्वविद्यालय, कटक विशिष्ट अतिथि डॉ घनश्याम भारती विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, शासकीय महाविद्यालय, गढाकोटा ,सागर, मध्यप्रदेश सारस्वत अतिथि डॉ प्रशांत मिश्रा युवा कवि, आजमगढ़,उत्तरप्रदेश उपस्थित रहे।
डॉ गुलाब चंद पटेल गुजरात चंद्र प्रसाद गुप्ता चंद्र बाड़मेर, राजस्थान राजेश तिवारी मक्खन झांसी, उप्र, मधु वैष्णव मान्या, मधु भूतड़ा गुलाबी नगरी, एलएस तोमर मुरादाबाद, राम सिंह राजसमन्द राजस्थान रामनिवास तिवारी आशु निवाड़ी मध्यप्रदेश डॉ नरेश सागर हापुड़ उत्तरप्रदेश डॉ मीना कुमारी परिहार बिहार, अर्जुन सिंह कश्यप अज्जू बरेली संगीता शर्मा कुंद्रा चंडीगढ प्रतिभा इंदु भिवाड़ी,राजस्थान मधु तिवारी कोंडागांव,छत्तीसगढ़, डॉ गोरधन सिंह सोढ़ा जहरीला बाड़मेर, राजस्थान भास्कर सिंह माणिक, सत्येंद्र पाण्डेय शिल्प गोंडा, उप्र अमरनाथ सोनी अमर दीपेंद्र सोनी मध्य प्रदेश दुर्गादत्त पाण्डेय, बीएचयू वाराणसी संजय कु0 झा संकल्प बेलकुण्डा, वैशाली बिहार देवेंद्र सिंह चौहान देव प्रीतम कुमार झा महुआ, वैशाली नीलम जैन बाड़मेर, राजस्थान सूरज गुप्ता पथिक मध्यप्रदेश, और पंकज शर्मा ने शानदार काव्य पाठ किया। आज कम समय में हीं संपूर्ण भारत के अच्छे-अच्छे कलमकारों ने सहभागिता दी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!