भिलाई,न्यूज़ धमाका :- भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप के नलों से आने वाले गंदे पानी का उपयोग करना अब रहवासियों के लिए विवश्ता होती जा रही है। लंबे समय तक हर स्तर पर हो हल्ला के बावजूद भी अब तक टाउनशिप रह वासियों को गंदे पानी की समस्या से छुटकारा नहीं मिला है।
उल्लेखनीय है कि जिस टाउनशिप के नलों में आने वाले पानी को पटरीपार निगम क्षेत्र के निवासी अमृत स्वरुप मानकर डिब्बों में भरकर लेकर अपने घरों में लेकर जाया करते थे। आज उसी टाउनशिप के रहवासियों को इसी गंदे पानी को पीने विवश होना पड; रहा है। कलेक्टर से लेकर विधायक, सांसद तक गुहार लगा चुके टाउनशिपवासियों को कुछ समय तो राहत मिली लेकिन फिर वही समस्या अब सामने है ।
कर्मचारी भिलाई इस्पात संयंत्र के मुखिया डायरेक्टर इंचार्ज द्वारा किसी दोषी अफसर के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करने से इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर टालमटोल का रवैया बरकार है। अब नगर सेवाएं विभाग ऐसे गंभीर मामले को काफी हल्के में लेता है । जिसे लेकर लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है और उनमें गंदे पानी के सेवन से किसी गंभीर बीमारी का डर सता रहा है।
टाउनशिप में रहने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र के हजारों कर्मचारी पानी खरीद कर पी रहे हैं।
जो खरीद नही पा रहे है वह इसी गंदे पानी से काम चला रहे है। इसी टाउनशिप में रहने वाले विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता, टीए बिल्डिंग का घेराव करने के बाद अब टाउनशिपवासी भी निराश हो चुके है। अब गंदे पानी को अपनी तकदीर मान चुके कर्मचारी भिलाई इस्पात संयंत्र की यूनियनों से प्रबंधन के समक्ष कर्मचारियों हेतु पानी भत्ता की मांग करने की बात कर रहे हैं । उनका तर्क है कि यदि कंपनी उन्हें पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं करा सकती तो कम से कम जो पैसा पानी में खरीदने में खर्च हो रहा है । उसकी भरपाई कर दे।
