क्राइममंदसौर

भतीजे ने चाची की तलवार से गर्दन काट कर की हत्या

डायन होने के शक पर भतीजे ने चाची की तलवार से काट दी गर्दन, बेटे के सामने ही तड़पते हुए निकले मां के प्राण

मंदसौर न्यूज़ धमाका /// गुरुवार को शामगढ़ थाना क्षेत्र के नारियाखुर्द गांव में महिला की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के पीछे अंधविश्वास वजह बना है। शामगढ़ टीआई गोपाल सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी विष्णु (20) की पत्नी संध्या को देवी-देवता आते थे। वो इस दौरान कहती थी कि मृतिका बाली बाई में डायन है। इसी शंका को लेकर परिवार में विवाद चल रहा थासुबह हुए विवाद में मृतिका के जेठ बालाराम और उसकी पत्नी, बेटी सहित बहु ने मृतिका को पकड़ लिया। इस बीच गुस्साए भतीजे विष्णु ने घर से तलवार निकालकर चाची की गर्दन पर वार कर दिया। मृतिका का सिर धड़ से अलग होते ही उसकी तड़पते हुए मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला के शव को घटना स्थल से 200 मीटर दूर झाड़ियां में ले जाकर फेंक दिया था।

मृतिका बाली बाई के बेटे गोविंद ने बताया किस उसके बड़े पापा बालाराम ने उसे पकड़ रखा था। इसी दौरान उनका बेटा विष्णु ने आकर मेरी मम्मी का गर्दन काट दिया और वहां से भाग गया। घटना के पीछे मृतिका के रिश्तेदार हुकम सिंह जमीन विवाद बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस बच्चे के पापा नहीं है। इसके बड़े पापा का परिवार इन सबको मारकर सारी जमीन हड़पना चाहता है। उन्होंने बताया कि मृतिका बाली बाई को मारने के बाद उसका शव झाड़ियों में फेंकने के लिए ले जा रहे थे। बेटे गोविंद को भी मारने वाले थे।रास्ते में मृतिका के परिजनों ने ट्रैक्टर-ट्राली में रखे शव सहित चक्काजाम कर दिया। मृतिका के परिजन पुलिस ने मुख्य आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे थे। पुलिस की समझाने और आश्वासन के बाद परिजन मृतिका का पीएम करवाने को राजी हुए। और मामला शांत हुआ

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!