
दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// नक्सलियों ने एक गोपनीय सैनिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि गोपनीय सैनिक टेटम के पूर्व सरपंच का बेटा है. जिसकी पुष्टि खुद दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने की. इस वारदात को नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी ने अंजाम दिया है. टेटम गांव में सुरक्षाबल के कैंप लगने के बाद यह पहली बड़ी घटना है. इस घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल के जवानों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया. जहां जवानों की ओर से मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

