छत्तीसगढकोंडागांव

नगर पालिका परिषद द्वारा दुकानों के बकाया किराया एवं प्रीमियम वसूली के लिए अंतिम नोटिस जारी, एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश


न्यूज़ धमाका // नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के द्वारा नगर पालिका परिषद के अधीन दुकानों के बकाया किराया एवं प्रीमियम वसूली के लिए सम्बन्धित दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में नगर पालिका परिषद की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार नगर पालिका परिषद के अधीन सभी दुकानदार जिनका किराया, प्रीमियम एक वर्ष से अधिक समय तक नगर पालिका परिषद के कोष में जमा नहीं किया गया है, उन्हे अंतिम नोटिस जारी कर बकाया राशि एक सप्ताह के भीतर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। नियत समयावधि में बकाया राशि जमा नहीं करने पर सम्बन्धित दुकान निरस्त कर पूर्व में जमा राशि को नियमानुसार राजसात करने की कार्रवाई की जावेगी एवं बकाया राशि सम्बन्धितों से बकाया के रूप में वसूली की जायेगी। नगर पालिका परिषद द्वारा नीलामी प्रक्रिया के तहत् 31 दुकानदारों से कुल 2 करोड़ 40 लाख 68 हजार 250 रूपए प्रीमियम राशि वसूली किया जाना है। नीलामी शर्त के तहत् प्रीमियम राशि एक माह के भीतर जमा किया जाना था, लेकिन इन दुकानदारों ने उक्त राशि आज पर्यंत जमा नहीं किया है। जिसे नीलामी शर्त के अनुसार प्रथम दृष्टया निरस्त करने की विधिवत् कार्रवाई की जावेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!