रायपुरछत्तीसगढ

“मोर महापौर मोर द्वार” योजना के तहत पूरे अमले के साथ आपके दरवाजे पर पहुंचेंगे महापौर

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- शहर में आज से मोर महापौर मोर द्वार योजना की शुरुआत हुई नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने आज हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर आज से 35 दिनों तक आम जनता से खुद संपर्क करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे. इस अभियान के लिए खास बस भी तैयार की है
जनप्रतिनिधि और अफसर इसमें सवार होकर अलग अलग वार्डो में पहुंचेंगे और आम जनता से उनकी समस्याओं को जानेंगे
अभियान को लेकर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि काफी अच्छी योजना है, जिसका बेहतर लाभ आमजनता को मिलेगा महापौर ने अच्छी शुरुआत की है वे बहुत अच्छा काम करके दिखाएंगे इसका प्रतिसाद हमारे क्षेत्र की जनता को बेहतर मिलेगा

वहीं महापौर एजाज ढेबर ने मोर महापौर मोर द्वार योजना को लेकर कहा कि आम जनता की काफी समस्याएं होती हैं लेकिन कई बार वे महापौर से मिल नहीं पाते और ऐसे में आज से महापौर आम जनता से खुद संपर्क करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे जिसका परिणाम बहुत सकारात्मक होगा यह शिविर 35 दिनों का है कोशिश रहेगी कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सीधे स्पॉट पर ही हो जाए तुंहर सरकार तुंहर द्वार के तहत भी 47 हजार लोगों की समस्याओं का निराकरण हुआ था इस बार भी यही प्रयास होगा कि लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाए ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!