छतीसगढ़धमतरी

वृद्धा को घर से उठा ले गया तेंदुआ : रात को गांव में घुस आया, सोते में ही ले गया जंगल, मिली आधी लाश

वृद्धा की लाश

धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। गुरुवार की रात घर में सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया। जिसके बाद जंगल में उसकी आधी लाश मिली। मृतक महिला का नाम सुखवती उम्र 70 वर्ष बताया जा रहा है और वह मडेली गांव की रहने वाली है। इस हादसे के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। 

नगरी में हाथी ने ली 3 साल की बच्ची की जान 

नगरी में एक हाथी के बच्चे ने एक 3 साल के बच्ची की जान ले ली। वनांचल क्षेत्र के अरसीकन्हार के बिलपानी में एक हाथी के बच्चे ने घर में घुसकर महिला और बच्ची को कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे खदेड़ दिया। पीड़ित संजय कमार ने बताया कि, रात में वो अपनी पत्नी और 3 साल की बच्ची के साथ सो रहा था। तभी रात में एक हाथी  का बच्चा आया और उसने उनकी झोपड़ी का छप्पर अपनी सूड़ से उठाकर फेंक दिया। हाथी ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे पटक- पटककर मार डाला। इस हादसे के बाद वन विभाग की टीम ने एक हाथी के बच्चे को ढूंढ़ कर खदेड़ दिया। हाथी का बच्चा घायल बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद घर में मातम पसर गया है और गांव के लोग दहशत में है। 

सूरजपुर में हाथियों ने मचाया उत्पात 

सूरजपुर जिले में हाथी अब एक बड़ी समस्या बनते जा रहा है। जिले के प्रतापपुर, प्रेम नगर और ओड़गी बिहारपुर वन परिक्षेत्र में साल भर हाथियों का दल मौजूद रहता है। लगातार हाथियों के द्वारा उत्पाद मचाया जाता है, अब यह जंगलों से निकलकर रियासी इलाकों में आने लगे हैं। इन हाथियों के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया गया और घरों में भी तोड़फोड़ की गई है। आए दिन कोई ना कोई ग्रामीण हाथी के हमले से अपनी जान गवा रहा है। कुछ दिन पहले हाथियों के हमले से बच्चों की मौत हो गई थी और मां- बाप ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!