रायपुरछत्तीसगढ

दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ ने भरी हुंकार से हिली राजधानी, पुलिस से झूमाझटकी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी के बूढ़ापारा धरनास्थल में प्रदेशभर के सहायक शिक्षकों का हुजूम सैलाब बनकर उमड़ा। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच विधानसभा घेराव करने जा रहे सहायक शिक्षकों को पुलिस ने सप्रे शाला के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के जवानों के बीच इस दौरान झूमाझटकी भी हुई।

धक्कामुक्की के दौरान पुलिस जवानों ने भीड़ नियंत्रित करने हवा में लाठियां लहराई। इससे प्रदर्शनकारियों में खासी नाराजगी शासन-प्रशासन के रवैये को लेकर देखने मिली। वहीं धरनास्थल पर एक सूत्रीय मांग को लेकर बेमियादी धरना दे रहे दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने 6 सूत्रीय मांगाें को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रशिक्षित गाेसेवकों ने पशुपालन विभाग में संविलियन की मांग करते हुए नारे लगाए।

वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर बस्तर, सरगुजा, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर से सहायक शिक्षक बोरिया-बिस्तर लेकर राजधानी रायपुर में डेरा डाले हुए हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों के धर्मशाला, हॉटल, लॉज के अलावा अपने परिचितों के यहां सहायक शिक्षक रुके हुए हैं।

मंगलवार सुबह वे फिर धरनास्थल पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लेंगे। धरना-प्रदर्शन में बस्तर संभाग के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम झाड़ी, बस्तर जिला अध्यक्ष शंकर साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष हेमकुमार साहू, सरगुजा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ, जशपुर से टिकेश्वर भोई, प्रांतीय पदाधिकारी सिराज बक्श, शिव मिश्रा, कौशल अवस्थी, सुखनंदन यादव, सीडी भट्ट, राजू टंडन, बिलासपुर जिलाअध्यक्ष भोलाराम साहू, महासमुंद जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर शामिल हुए।

प्रदेश के कोने-कोने से हजारों सहायक शिक्षकों ने हुंकार भरी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, राजधानी से नहीं हटेंगे। बूढ़ापारा धरनास्थल पर खचाखच भीड़ के बीच प्रदर्शनकारी सहायक शिक्षक विधानसभा घेराव के लिए दोपहर बाद निकले। उन्हें विधानसभा जाने से रोकने जगह-जगह पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई। सहायक शिक्षकों को पुलिस-प्रशासन ने सप्रे शाला के सामने बीच रास्ते में रोेक दिया।

इससे बिफरे सहायक शिक्षकों ने सड़क पर नारेबाजी की। गहमागहमी के बीच सहायक शिक्षकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आवाज बुलंद की। भीड़ को रोकने के प्रयास में पुलिस जवानों को हवा में लाठियां लहराने की नौबत आई। कुछ बेसुध भी हो गए थे। धक्का-मुक्की के बाद भी सहायक शिक्षकों का जोश कम नहीं हुआ।

ALSO READ : बनारस रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी ने रात में किया निरीक्षण

बस्तर, सरगुजा, रायगढ़, दुर्ग, भिलाई, जशपुर से आए सहायक शिक्षक सप्रे शाला के सामने बीच सड़क पर रात में भी बैठे हुए हैं। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश महामंत्री छाेटेलाल साहू का कहना है, जब तक प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी सहायक शिक्षकों से मिलने नहीं आते, तब तक धरनास्थल और सप्रे शाला के सामने से नहीं हटेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!