सरगुजाछत्तीसगढ

गैंगरेप की वारदात सामने आया,पीड़िता ने थाना प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप

सरगुजा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। घटना बतौली थाना क्षेत्र में हुई। दोनों आरोपी सतलाल यादव और कलेश्वर कोरवा फरार हो गए हैं, जिनकी सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है। इधर पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

SDOP सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि पीड़िता का आरोपियों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। पीड़िता ने बताया कि घटना रविवार 23 अक्टूबर की है। वो किसी काम से सहायक सचिव के पास गई थी। रास्ते में लौटते वक्त गांव के ही रहने वाले सतलाल यादव और कलेश्वर कोरवा ने उसे रोक लिया।

दोनों ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसे लेकर झाड़ियों में ले गए। दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट, गालीगलौज और सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने किसी से घटना का जिक्र करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने 2 घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा और इसके बाद छोड़ दिया। बाद में वो जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिवारवालों को पूरी जानकारी दी।

पीड़िता ने कहा कि वो अपने भाई के साथ 23 अक्टूबर को ही शाम साढ़े 7 बजे बतौली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची, लेकिन वहां थाना प्रभारी ने उसे झूठा बताते हुए FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने कहा कि उससे कहा गया कि तुम झूठ बोल रही हो,

हम मारपीट की बात मान सकते हैं, लेकिन बलात्कार की बात झूठी है। पीड़िता ने कहा कि उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया। वो मेडिकल कराए जाने के इंतजार में 4 दिनों से नहाई तक नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!