विदेश

भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र:- राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

वर्ल्ड अफेयर्स,न्यूज़ धमाका :– रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका बढ़ रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में भारत में ‘मेक इन इंडिया’ जैसे कई काम हुए हैं।

यह काफी मायने रखता है। इसलिए भविष्य भारत का है। मास्को में आयोजित वार्षिक वल्दाई चर्चा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एक ब्रिटिश उपनिवेश से स्वतंत्र आधुनिक देश बनने तक भारत ने विकास के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है। पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में कई काम हुए हैं।

उनका ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम भी आर्थिक तौर पर मायने रखता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। वह देशभक्त हैं। ‘मेक इन इंडिया’ का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों में मायने रखता है। भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

पुतिन ने यह भी कहा कि भारत के साथ हमारे विशेष संबंध हैं। उन्होंने इसे कई दशकों के घनिष्ठ सहयोगी संबंधों के तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कभी कोई मुश्किल मुद्दा नहीं रहा और हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और अभी यही हो रहा है। मुझे यकीन है कि यह भविष्य में भी होता रहेगा।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, हमने व्यापार की मात्रा बढ़ाई है। पीएम मोदी ने मुझे उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा है जो भारतीय कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने इसका वॉल्यूम (मात्रा) 7.6 गुना बढ़ाया है। कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है।

वल्दाई चर्चा के दौरान पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं। वह भारत को भारतीय लोगों के लिए आवश्यक दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद भी कि शांति बनाए रखने के लिए चाहे कुछ करना हो या कोई सीमा तय करनी हो। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि भारत का एक महान भविष्य और वैश्विक मामलों में बढ़ती भूमिका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!