छतीसगढ़कोटा न्यूज़

बाढ़ का कहर चारों तरफ देखने को मिल  बगदेवा के कई घर बाढ़ की चपेट में  फंसे हुए बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

Flood

कोटा न्यूज़ धमाका – बगदेवा पथरापाली में बाढ़ का कहर चारों तरफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में बगदेवा के कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बुधवार को क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बगदेवा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिसके कारण ग्राम कोरबी समेत कई गांव से सम्पर्क टूट गया है।

दर्जनों गांवों से संपर्क टूटा

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर बगदेवा में लगातार हो रही बारिश से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि, इस क्षेत्र में बाढ़ का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया, कई जगह पर पूरी सड़क गायब हो चुकी है। कई घर जलमग्न हो गए हैं। इसी वजह से लोग अपना घर छोड़कर जान बचा रहे हैं। 

घरों में घुसा बारिश का पानी

दरअसल, खोन्द्रा जंगल से बहने वाली बरसात का पानी बगदेवा पुल में जलस्तर  धीरे-धीरे खतरे के निशान को छूने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि, विशाल जल स्तर हमने अपने जीवन में पहली बार देखा है जो खतरे का निशान है।  बगदेवा से कोरबी जाने के लिए एक मात्र सड़क है। जिसके पुल पर करीब 8 फिट ऊपर पानी चल रहा है। बगदेवा के स्वामी दास महंत ने बताया कि, मेरा घर और तीन दुकान पानी में डूब चुके हैं। मेरा लाखों का नुकसान हो गया है। 

आरक्षक ने बचाई नवजात शिशु की जान 

बगदेवा की रहने वाली कोशिल्या बाई के मकान में करीब 4 फिट पानी भर गया है। पानी धीरे-धीरे निकल जाएगा, ये सोचकर घर के बाकी सदस्य छत पर चले गए। इस बीच रतनपुर थाना 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और बच्चों-महिलाओं को बाढ़ में फंसे देख थाना रतनपुर आरक्षक 1328 बसंत दास मानिकपुरी ने सुरक्षित लोगों को वहां से निकाला है। वहीं नवजात शिशु को भी बाहर निकाल गया है। 

बेलतरा विधायक ने दिया आश्वासन

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को जैसे ही बगदेवा में बाढ़ की सुचना फोन से मिली, वैसे ही उन्होंने एसडीएम को बगदेवा में बाढ़ की जानकारी देते हुए कहा कि,  बगदेवा में बाढ़ से निपटने का पूरा प्रयास किया जायेगा और बाढ़ पीड़ितो से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!