छतीसगढ़रायपुर

युवती से दुष्कर्म, पुलिस में नौकरी लगाने का झांसा देकर रायपुर बुलाया, फिर नशीला जूस पिला रिकाॅर्ड किया अश्लील वीडियो

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को पहले तो नशीला जूस पिलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया था। साथ ही वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, पीड़िता कांकेर की रहने वाली हैं और 13 जुलाई को थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा नामक व्यक्ति से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग में नौकरी करना बताया था। चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा द्वारा पीड़िता को पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 3.10.2024 को कांकेर से रायपुर बुलाया। यहाँ बस स्टैण्ड से अपने साथ गाड़ी में बैठाकर इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के एक खाली मकान में ले गया और पीने के लिये जूस दिया। जूस पीने के बाद प्रार्थिया बेसुध हो गई, जिसके बाद बाद चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

नशीला जूस पिला किया दुष्कर्म

पीड़िता को होश आने पर आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा उसे बस स्टैण्ड ले जाकर बस में बैठा दिया और घटना की जानकारी किसी से नहीं करने की धमकी दिया। कुछ दिन बाद आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा ने प्रार्थिया को फोन कर फिर रायपुर बुलाया। प्रार्थिया ने आने से मना किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो भेजा और बोला कि अगर तुम रायपुर नहीं आओगे तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। साथ ही आरोपी ने प्रार्थिया को धमकी देकर अश्लील गाली गलौच भी की। प्रार्थिया डर कर रायपुर आने लगी। चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा इसी बात का फायदा उठाकर अलग-अलग स्थानों में लेजाकर जबरन दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 64(2), 296,351(3), 115(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व थाना प्रभारी डीडी नगर के नेतृत्व में थाना डीडी नगर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी-चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा पिता समय लाल मिश्रा उम्र 55 साल निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुरा, डी.डी. नगर रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!