
गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// जिले के जुगाड़ थाना के कोदोमाली गांव में बीती रात तकरीबन 8 बजे सगे भाई जंगल नेताम और फूलचंद के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद हुआ था.देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई जंगल नेताम ने अपने छोटे भाई फूलचंद पर तीर कमान से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बड़े भाई ने छोटे भाई की तीर कमान से हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया है.
