अंबिकापुरछत्तीसगढ

रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सांस्कृतिक आयोजन दर्शकों का मन मोहा

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :- आद्या महिला बंग समिति के गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्वामी तन्मयानन्द, कुलदीप सिंह कथूर, श्यामा स्वर्णकार, प्रतिमा बनर्जी, शेफाली नाग, विमान मुखर्जी, सुभाष राय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर वन्दना दत्त ने अतिथियों के स्वागत उद्बोधन के साथ ही गुरुदेव के जीने की राह दिखाते विचार की महानता के सबसे करीब हम तब होते है। जब हम विनम्रता में महान होते हैं। गुरदेव महानतावादी कवि थे, उनके प्रकृति प्रेम राष्ट्र प्रेम उनकी कविता रविन्द्र संगीत में स्पष्ट झलकती है।

बंग समिति की सदस्य श्रुति मुखर्जी, वन्दना दत्ता, डा. तृप्ति विश्वास, लिलि बसु राय, संगीता मुखर्जी ने रविन्द्र संगीत की प्रस्तुति दी। अनामिका चक्रवर्ती वर्मा द्वारा गुरूदेव की कहानी वीर पुरुष का सफल मंचन किया। इसमें अपनी भूमिका की शानदार प्रस्तुति सुप्रियो मुखर्जी, रानी बसु राय, अपराजिता भट्टाचार्य, सारांश गुहा, विश्वजीत विश्वास ,वैभव चक्रवर्ती, आरोन वर्मा ने दी।

बिश्रामपुर से सुमिता दासगुप्ता ने एवं भानु प्रकाश मुखर्जी ने रविन्द्र संगीत की मधुर प्रस्तुति दी। इस आयोजन में बंग समिति की सदस्य पम्पा मुखर्जी, राखी चक्रवर्ती, वर्षा गुहा , रुमा भटाचार्य ने रवींद्र संगीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। नन्ही कलाकर, सृजा मुखर्जी, इंद्राणी मुखर्जी, सारांश दास, मनये गुहा के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।

आयोजन में अंबिकापुर के शांति निकेतन के छात्र स्व. रामचन्द्र स्वर्णकार के परिवार से प्रतिभागियों को ट्राफी दी गई। शहर के वरिष्ठ नागरिक शांति निकेतन के छात्र कुलदीप कथूर ने गुरुदेव के पंजाबी समाज के लिए किए गए कार्य एवं रचनाओं की जानकारी दी तथा स्व. सुरिंद्रजीत कथूर की स्मृति में प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में तबले पर संगत राकेश सोनी और बंगला में सफल संचालन श्रुति मुखर्जी ने किया। भोला रंजन सेन के द्वारा गुरुदेव की पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। बंग समिति की सदस्य लिली बसु राय, मानवी दत्ता, तृप्ति चाकी, स्निग्धा मित्रा, च्यती अग्रवल,अणिमा मजूमदार, कोनिका मजूमदार, चित्रा बाबरा, अंजू सरकार, हेना सेन, सुधा मंडल, मृग छाया गुहा, कोनिका मुखर्जी, बानी मुखर्जी, सुनन्दा साहू, रेखा देवनाथ का सहयोग सराहनीय रहा, सभी प्रतिभागियों को अतिथियों के साथ ही डाक्टर श्रीमती पुस्पा सोनी, सन्तोष पांडे, दिलीप धर, रजनीश स्वर्णकार ने ट्रफी देकर सम्मानित किया, कार्यकम में वेदप्रकाश अग्रवाल, प्रितपाल सिह, राजेश मिश्रा, अरोरा, मीना वर्मा, संजीता स्वर्णकार, आभासिह, मुक्ता गुप्ता,मंजूषा भगत,अनुभा डबराल नवनिकान्त दत्ता, अंजनी पांडे दिलीप विस्वास, निरंजन विस्वास, कृष्णा नंद तिवारी, प्रभु वर्मा, अजय इंगोले, महेश वर्मा, पंकज मुंजे, ज्योत्स्ना पलोरकर, अंजनी सिन्हा, संजीव रेखा गणेशपुरकर, रेखा इंगोले चेतना मुंजे, अलका इंगोले, सुष्मिता बोस, अम्बिका दत्ता सुदीप्तो मुखर्जी, प्रणव चक्रवर्ती ,इला विश्वास, लक्ष्‌मी विश्वास एवं अन्य सांस्कृतिक प्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!