रायपुरछत्तीसगढ

चेम्बर ने छत्तीसगढ़ के गौण खनिज खदानों में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी राजपत्र के अधिनियमों को प्रदेश में लागु करवाने हेतु मोहम्मद अकबर मंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से की मुलाकात

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन कोषाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सभी पर्यावरण स्वीकृति को राजपत्र भारत के राजपत्र असाधारण भाग 2 खण्ड़ 3 उपखण्ड़ 2 संख्या 1720 दिनांक 12.04.2022 के द्वारा 30 वर्ष या खनिज पट्टे वैधता अवधि के लिये मान्य कर लिया गया है

जिसे सम्पुर्ण प्रदेश में लागु करवाने हेतु मोहम्मद अकबर मंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से चेम्बर के प्रतिनिधि मंड़ल नें मुलाकात की जिसपर माननीय मंत्री जी ने बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ राजपत्र के दिशा निर्देशों को प्रदेश में लागु करने का आश्वासन दिया

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गौण खनिज खदानों में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सभी पर्यावरण स्वीकृति जिसके अंतर्गत खनन परियोजनाओं के लिए दी गई पूर्व पर्यावरण मंजूरी समय समय पर अधिकतम तीस वर्ष जो भी पहले हो के अधीन सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित और नवीनीकृत खनन योजना में निर्धारित परियोजना जीवन के लिए मान्य होगी।

पारवानी ने आगे कहा कि पर्यावरण स्वीकृति के अंतर्गत पर्यावरणीय सुरक्षा के मापदंडों की मजबूती को सुनिश्चित किया जा सकेगा ताकि भविष्य में औद्योगिक विकास एवं पर्यावरण के मध्य सन्तुलन बना रहे। इसी तारतम्य में आज चेम्बर के प्रतिनिधि मंड़ल नें मोहम्मद अकबर मंत्री, वन एवं पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से मुलाकात कर राजपत्र के दिशा निर्देशों को प्रदेश में लागु करवानें हेतु ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर राजधानी क्रशर उद्योग संघ के अध्यक्ष राकेश दुबे महासचिव विजय जादवानी उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बंसल एवं कार्यकारिणी सदस्य अनूप अग्रवाल शामिल हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!