राजनांदगांवछत्तीसगढ

8 माह पहले नाबालिग की बेरहमी से हुई हत्या , ग्रामीणों ने फांसी की सजा दिलाने निकाली रैली

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// जिले के इंदामरा गांव के 12 वर्षीय देवेश साहू की हत्या के आरोप में पकड़ाए गांव के तुलसी साहू को मौत की सजा देने की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों ने गांव में रैली निकालकर हत्यारे को फांसी देने की मांग की है। सरकार और अदालत से गुजारिश करते ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के लिए मौत ही एक उचित सजा होगी, ताकि अपराधियों में डर कायम हो।

करीब 8 माह पहले देवेश साहू अचानक लापता हो गया था। गुम बालक का शव डोंगरगढ़ क्षेत्र के निगो बांध में मिला था। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। नारको टेस्ट के बाद पुलिस ने पड़ोसी तुलसी साहू को ही हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। तुलसी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

ALSO READ : छात्रा से अश्लील हरकत और रकम लूटने मामले में कोर्ट ने आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी मत्स्य विभाग का कर्मचारी है। बांध में स्थित विभाग के एक कार्यालय में हत्या करने के बाद शव को पानी में आरोपी ने फेंक दिया था। आखिरकार पुलिस ने अहमदाबाद में नारको टेस्ट के जरिये आरोपी को धरदबोचा। इधर गांव में लगातार आरोपी को मौत की सजा देने के लिए युवा, युवती, बुजुर्ग और महिलाएं रैली के जरिये आवाज उठा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!