रायपुरछत्तीसगढ

युवक पर चाक़ू से हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रार्थी लेखराम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी एंव उसका भाई सिलतरा मे काम करके एक ही मोटर सायकल से घर करीब रात 9.45 बजे आये। प्रार्थी घर के अंदर चला गया एंव उसका भाई मोटर सायकल को घर के अंदर रखने चला गया।

ALSO READ : अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

उसी समय मोहल्ले का जय प्रकाश यादव आया तथा पूछा कि देवराज कहां है बुला दो काम है तब प्रार्थी अपने लड़के देवराज को आवाज देकर बुलाया देवराज जैसे ही दरवाजे के बाहर निकला तो आरोपी देवराज के कधे पर हाथ रख कर कुछ कदम आगे जाने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर बात करने लगा, बातचीत करते हुए आरोपी जान से मारने की नीयत से अपने जेब मे रखे किसी धारदार चीज से देवराज के गले पर वार कर घायल कर दिया। प्रार्थी

अपने लड़के देवराज का बीच बचाव करने पहुंचा, तब तक आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अप.क. 83/20 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही कर आरोपी जय प्रकाश पिता बीर सिंह यादव उम्र 19 वर्ष को हिराहत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!