खेल

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने IND vs PAK मुकाबले को लेकर रवि शास्त्री ने बड़ी बात कही है

यह मैच शाम 7.00 बजे खेला जाएगा और ओस अहम भूमिका निभा सकती है।

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है और करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को 24 अक्टूबर, रविवार का इंतजार है, जब पाकिस्तान का मुकाबला भारत से होगा। इस मैच को लेकर चर्चाओं और अटकलों का दौर अभी से शुरू हो चुका है। बकौल रवि शास्त्री, हम यह देखने की कोशिश करेंगे कि आसपास कितनी ओस है और उसी के अनुसार पहले बल्लेबाजी/गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे। यही बात अतिरिक्त स्पिनर या सीमर खेलने के बारे में निर्णय लेने में हमारी मदद करेगी। टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में यह रवि शास्त्री का आखिरी टूर्नामेंट है। शास्त्री ने कहा, खिलाड़ी पिछले दो महीने से आईपीएल खेल रहे हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें ज्यादा तैयारी की जरूरत है। अभ्यास मैच का लाभ यह है कि सभी खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं और हम देश सकते हैं कि कौन खिलाड़ी लय में है और कौन नहीं। केएल राहुल और ईशान किशन के शानदार अर्द्धशतक की मदद से भारत को सात विकेट से जीत दर्ज की। अब भारत का दूसरा अभ्यास मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। माना जा रहा है कि उस मैच में भारत में बाद में गेंदबाजी करना चाहेगा, ताकि ड्यू फैक्टर को परखा जा सके।भारत को अपने सभी मैच शाम को खेलने हैं जब ओस एक प्रमुख कारक बन जाती है। ओस जितनी अधिक होगी, स्पिनरों के लिए गेंद को पकड़ना उतना ही मुश्किल होगा, जिससे बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोक खेलना आसान हो जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले अभ्यास मैच में भारत ने बाद में बल्लेबाजी की।अभ्यास मैचों से मिलने वाले खास लाभ के बारे में पूछने पर शास्त्री ने कहा, हर कोई बल्लेबाजी कर सकता है, हर कोई गेंदबाजी कर सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!