रायपुरछत्तीसगढ

रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच सुरेश की नींद खुली तब, दरवाजे में छेद कर चोर ने खोल डाली कुंडी,रायपुर में 12 लाख के जेवर और नकदी पार

रायपुर/धरसींवा,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा ब्लाक के अकोली गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने किसान के घर में धावा बोल दिया। 10 लाख के जेवर व नकदी रकम लेकर फरार हो गए। पीछे के दरवाजे में छेदकर कुंडी खोलकर चोरी की गई। घटना के समय लोग, घर के दूसरे कमरों में सो रहे थे। धरसींवा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • – फारेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड ने की जांच
  • – राजधानी में अप्रैल माह में 25 से ज्यादा चोरी की वारदात

शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार

सुरेश वर्मा अपने बेटे की 11 मई को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे थे। एक बेटी है, उसकी भी शादी करने की तैयारी थी। किसानी का काम करने वाले सुरेश वर्मा सहित सदस्य घर में सोए हुए थे। रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच सुरेश की नींद खुली थी, लेकिन उन्हें सब सामान्य लगा। भोर में साढ़े चार बजे के आसपास जब वे उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। घर के पीछे का दरवाजा खुला था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने आसपास के परिचित को फोन कर बुलाया। प्रार्थी ने अपने पुत्र और पुत्री के लिए शादी के लिए गहने और नकदी समान घर पर रखा था।

एक और घर में चोरी की नीयत से घुसे थे : 

गांव के ही प्रदीप शर्मा के मकान पर भी चोरों ने हाथ साफ करने का प्रयास किया। वहां कुछ विशेष नहीं मिलने पर वे वापस लौट गए। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

ये बड़ी चोरियां, आरोपित पहुंच से दूर

केस एक -दो माह पूर्व टेकारी में 10 लाख रुपये की चोरी : 

दो महीने पहले टेकारी गांव के नंदकुमार निषाद के घर में 10 लाख रुपये के जेवर और दो लाख नकदी की चोरी हुई थी। इसकी शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज करवाई गई, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाया है। नंदकुमार निषाद भी एक किसान हैं। उन्होंने खेती-किसानी के पैसों से अपनी पुत्री के विवाह के लिए आभूषण बनाकर रखा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!