मनोरंजन

तारा सिंह और सकीना के लुक में नजर आए, सनी देओल-अमीषा पटेल, फोटो वायरल

मुंबई न्यूज़ धमाका // साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ सुपरहिट हुई थीं। अब 20 सालों बाद दोबारा इस प्रेम कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर मूवी की शूटिंग शुरू करने पर फैंस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सेट की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें अभिनेत्री सकीना और सनी देओल तारा सिंह के लुक में नजर आ रहे हैं।

फोटो हो रही वायरल

अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। वहीं सनी देओल, महरून कुर्ता, सफेद पायजामा और ऑफ व्हाइट कलर की पगड़ी बांधे दिखाई दे रहे हैं। अमीषा ने पोस्ट में कैप्शन लिखा कि गदर 2, मुहूर्त शॉट। हम सभी के लिए शानदार एक्स्पीरिंयस रहा।

अनिल शर्मा ने किया डायरेक्ट

फिल्म गदर को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। अमीषा पटेल और सनी देओल को लीड रोल में काफी सराहना मिली थीं। अब 20 सालों बाद फिर सुपरहिट जोड़ी सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है। मूवी में उत्कर्ष शर्मा ने सनी और अमीषा के बेटे का किरदार निभाया था। गदर 2 को जी स्टूडियो और अनिल शर्मा प्रोड्यूस करेंगे। स्टोरी को शक्तिमान ने लिखा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!