श्योपुरक्राइममध्यप्रदेश

MP : 4 लाख की सुपारी देकर फौजी ने पत्नी की करवा दी हत्या, फौजी सहित चचेरा भाई, बहन, बहनोई गिरफ्तार

श्योपुर न्यूज़ धमाका /// फौजी पति ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने चचेरे भाई से हत्या करवाने की साजिश रची। उसकी हत्या कर लाश को चंबल नहर में फेंकवा दिया। हत्या के बाद बड़ी चालाकी से इस हत्या को हादसा बताकर मामले को रफा-दफा की पूरी कोशिश भी की लेकिन, आरोपी शायद यह भूल गया कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। 

पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझाकर आरोपी संदीप, उसके चचेरे भाई रघुवीर, बहन हरदेवी और बहनोई उदय रावत के खिलाफ धारा 302, 120 बी के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला को मौत के घाट उतारे जाने की यह पूरी घटना वीरपुर थाना इलाके के पांचों गांव के पास चंबल नहर पुलिया की है। पुलिस ने बताया कि वीरपुर इलाके के गोहर गांव निवासी संदीप रावत का 11 साल पहले राजस्थान के पांचोली गांव निवासी रेखा से शादी हुई थी। आरोपी को पत्नी शुरु से ही पसंद नहीं थी। इस वजह से उनके बीच रोजाना झगड़े भी हुआ करते थे।

दोनों के 3 बच्चे भी है। आरोपी संदीप पत्नी से हर हाल में छुटकारा पाना चाहता था। उसने पत्नी की हत्या का साजिश रच डाली। इस काम के लिए आरोपी ने अपने चचेरे भाई रघुवीर रावत, बहन हरदेवी और बहनोई उदय रावत की मदद ली। हत्या की साजिश रच कर 28 दिसंबर को पत्नी रेखा को चचेरे भाई रघुवीर के साथ बाइक से वीरपुर बाजार भिजवा दिया।

रास्ते में चंबल नहर के पास आरोपी रघुवीर ने बाइक रोकी और अपनी भाभी को नहर में धक्का देकर गिरा दिया। फिर बाइक को भी नहर में गिराकर आरोपी खुद भी नहर में कूद गया और चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर नहर की पुलिया पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आरोपी तैरना जानता था इस वजह से वह पानी में डूबा नहीं। लोगों ने रस्सी के सहारे उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन, उसकी भाभी नहर के तेज बहाव में बह गई। मौके पर मौजूद लोग यही समझते रहे कि बाइक फिसलकर नहर में गिर गई। इस वजह से महिला की डूबने से मौत हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!