जशपुरछत्तीसगढ

12 साल के बच्चे को पिकअप ने रौंदा: बकरी लेने रोड के उस पार जा रहा था, पीछे से आ रही गाड़ी टक्कर मारकर भाग गई

जशपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे की जान चले गई। वो बकरी लेने रोड के उस पा जा रहा था। इतने में एक तेज रफ्तार पिकअप उसे रौंदते हुए वहां से भाग निकली। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा फरसाबहार थाना के मुंडा डीह गांव में हुआ है।

रविवार सुबह मुंडा डीह निवासी कर्ण राम नाना भिखनू के साथ बकरी चराने गांव में गया था। वो अपने नाना के साथ बकरी चरा रहा था। इसी दौरान बकरी रोड के उस पार चलें गई। कर्ण उसी बकरी को लेने के लिए रोड के उस पार जा रहा था। इतने में पीछे से आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया।

ये सड़क मुंडा डीह से अंकीरा की तरफ जाती है। इसी रास्ते में ये हादसा हुआ है। पिकअप काफी स्पीड में थी। बच्चे को चपेट में लेने के बाद पिकअप ड्राइवर वहां से गाड़ी लेकर भाग निकला है। घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

अवैध धान भरकर जा रही थी

आस-पास के लोगों का कहना है कि गाड़ी में अवैध धान रहा होगा। इसी वजह से गाड़ी इतनी स्पीड में थी। क्योंकि घटनास्थल से पहले एक पुल है। यहां पुलिस का पहरा है। धान खरीदी के चलते पुलिस की टीम को पुल पर तैनात किया गया है। ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पिकअप में अवैध धान भरकर ले जाया जा रहा था। तेज भागने के चक्कर में उसने बच्चे को चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस की टीम ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!