देश

म्यांमार-भारत बॉर्डर पर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

बांग्लादेश न्यूज़ धमाका /// बांग्लादेश में चटगांव में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे की पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मिजोरम के थेनजोल में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6 से अधिक रही। हालांकि कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, भूकंप बांग्लादेश के चटगां से 174 किमी पूर्व में आया था। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई है। यह भारत-म्यांमार सीमा पर पड़ता है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मिजोरम के थेनजोल से 73 किमी दक्षिण पूर्व में आज सुबह करीब 5:15 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। EMSC द्वारा अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए साक्ष्य के अनुसार, कोलकाता और गुवाहाटी के अधिकांश हिस्सों में लगभग 30 सेकंड के लिए धरती हिली।

कैसे आते है है भूकंप भूकंप आने का मुख्य कारण पृथ्वी के अंदर प्लेटों का आपस में टकराना है। पृथ्वी के अंदर सात होती है जो लगातार घुमतो रहती है। जब ये प्लेट्स किसी स्थान पर टकराती हैं तो वहां एक फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोनों के मुड़ने से वहां दबाव बनता है और प्लेटें टूटने लगती हैं। वहीं, प्लेटों के टूटने से अंदर की ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोज लेती है, जिससे पृथ्वी कांपने लगती है और इसे भूकंप का नाम दिया जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!