
बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// सुंदरवन गांव में विधायक शकुंतला साहु एक जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुची थीं। गांव में स्वागत कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगो ने अचानक पत्थरबाजी करते हुए हमला कर दिया। हमले में परसवानी गांव की महिला सरपंच और विधायक व शकुंतला साहू घायल हो गई। घायल सरपंच ने गिधपुरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस पुरी घटना की जांच कर रही है। हमले में घायल विधायक शकुंतला साहु ईलाज के लिए रायपुर रवाना हुई हैं। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।

