नई दिल्लीदेश

‘प्रलय’ मिसाइल का DRDO ने दूसरा सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने पिछले 24 घंटों में प्रलय मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण किया गया है। बीते बुधवार को भी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। देश में यह भी पहली बार है कि किसी विकासात्मक मिसाइल का लगातार दो दिनों में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से इस बात की जानकारी सरकारी अधिकारी ने दी है। मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई दी गई है

अधिकारी के मुताबिक, आज भारत ने प्रलय पारंपरिक अर्ध बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जो 150 से 500 किलोमीटर के बीच लक्ष्य को तबाह कर सकती है। परीक्षण एक अलग रेंज और अलग कॉन्फ़िगरेशन के लिए आयोजित किया गया था और सभी मापदंडों को पूरा किया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन के मुताबिक, यह मिसाइल 150 किमी से 500 किमी तक के टारगेट को आसानी से तबाह कर सकती है। भारत की सैन्य शक्ति अब दिनों दिन बढ़ रही है। यह मिसाइल इतनी उन्नत और शक्तिशाली है कि 500 ​​किमी दूर बैठे दुश्मन के ठिकाने को भी तबाह कर सकती है।

इसीलिए इस बैलिस्टिक मिसाइल का नाम ‘प्रलय’ रखा है। खास बात यह है कि दुश्मन के लिए तबाही मचाने वाली यह बैलिस्टिक मिसाइल भारत में ही बनाई गई है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने तैयार किया है। यह इतना शक्तिशाली है कि एक झटके में दुश्मन देश के ठिकानों को निशाना बना सकती है। हमारे पड़ोस में चीन और पाकिस्तान जैसे देश इस मिसाइल के आते ही सतर्क हो जाएंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!