कोरियाछत्तीसगढ

आरोपियों के कब्जे से चोरी के फर्नीचर और साउण्ड बाक्स को किया बरामद 03 आरोपी गिरफ्तार

कोरिया,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शासकीय स्कूल नागपुर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही आरोपियों के कब्जे से चोरी के फर्नीचर और साउण्ड बाक्स को बरामद किया गया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि चोरी की घटना में स्कूल का स्टाफ भी शामिल है, वही धारा 457, 380 भा.द.वि० के तहत अपराध कायम कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दरअसल एसपी द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ-साथ अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!